सनातन संस्कृति में तीज का पर्व अत्यन्त महत्वपूर्णः सौम्या
963121
सनातन संस्कृति में तीज का पर्व अत्यन्त महत्वपूर्णः सौम्या
देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। शहर के अतलस पोखरा स्थित एक निजी स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान रंगोली, थाल सज्जा, मेंहदी व ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ सदर सौम्या सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति में तीज का त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महिलाओं को इस पर्व को पूरे समर्पण व उत्साह से मनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य निशा यादव ने कहा कि तीज महोत्सव में ब्यूटी क्वीन का चयन संवाद, शृंगार, सज्जा, व्यक्तित्व को आधार बनाकर ब्यूटी क्वीन का चयन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य व कजरी की सुन्दर प्रस्तुति दी जो काबिले तारीफ रही। कार्यक्रम में रंगोली, थाल सज्जा, मेंहदी व ब्यूटी क्वीन आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता के निर्णय के लिए निर्णायक मंडल में डा. मालती मिश्रा, डा मनीषा मिश्रा, संध्या वर्मा द्वारा निर्णित प्रिया अग्रवाल प्रथम, वंदना अग्रवाल द्वितीय, श्रुति अग्रवाल तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इस मौके पर रमाकांत वर्मा, शिप्रा बरनवाल, वेदांती वर्मा, संध्या वर्मा, अशोक अग्रवाल, डा. दीपक साहा, डा. भक्त वत्सल, छाया अग्रवाल, जेआर विश्वकर्मा, विरजा शंकर राय, डा राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, शिल्पी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बद्री गुप्ता व संचालन सीताराम पांडेय ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।