पूर्व मुख्यमंत्री ने रमाकान्त यादव से जेल में की मुलाकात, कहा- फर्जी ढंग से फंसाया जा रहा
963200
पूर्व मुख्यमंत्री ने रमाकान्त यादव से जेल में की मुलाकात, कहा- फर्जी ढंग से फंसाया जा रहा
देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जनपद के इटौरा स्थित मंडलीय कारागार में जहरीली शराब काण्ड समेत कई मामलों में निरुद्ध सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। साथ ही कहा कि राज्य सरकार चुन-चुन कर सपा नेताओं को फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने का काम कर रही है। सपा विधायक रमाकांत यादव को गलत मामलों में फंसाया गया।
उनके ऊपर पुराने मामले थे इसमें उन को जमानत मिली थी लेकिन उनको नए मामलों में फंसा दिया गया। भाजपा सरकार की यही साजिश विपक्षी नेताओं के साथ प्रदेश से लेकर देश में चल रही है। सीबीआई, ईडी और पुलिस का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। विपक्षियों के मनोबल को तोड़ने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सब साजिश वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही है। उन्होंने बिहार में जेडीयू और आरजेडी की गठबंधन सरकार को बधाई देते हुये कहा कि यही हश्र यूपी में 2024 में लोकसभा चुनाव में होगा। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में वह किसी नए गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे, बल्कि पुराने गठबंधन के साथियों के साथ ही चुनाव लड़ेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।