Homeकन्नौजशराबी ने एम्बुलेंस के आगे लेटकर रोका रास्ता

शराबी ने एम्बुलेंस के आगे लेटकर रोका रास्ता

शराबी ने एम्बुलेंस के आगे लेटकर रोका रास्ता

दीप सिंह
कन्नौज। जनपद के एक गांव के बाहर शराबी के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक एम्बुलेंस के आगे लेटा नजर आ रहा है। जिस कारण एम्बुलेंस सड़क के बीचो बीच खड़ी हो गई। वायरल वीडियो में एक युवक नजर आ रहा है जो सड़क पर गमछा बिछाकर एक एम्बुलेंस का रास्ता रोकते हुए दिख रहा है। युवक द्वारा शराब के नशे में काफी देर तक हंगामा किया जाता रहा। जब वह एम्बुलेंस का रास्ता रोक कर सड़क और लेट गया तो वहां मौजूद लोगो ने उसको हटाने का प्रयास किया लेकिन लोगों के समझाने के बाद भी युवक हटने को तैयार नहीं हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नशेबाजी में एम्बुलेंस का रास्ता रोकने वाला ये वीडीओ तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के कमलेपुरवा गांव का बताया जा रहा है। जिसमें एम्बुलेंस का रास्ता रोकते हुए दिखने वाले युवक पास के ही हंसापुर गांव का निवासी बताया गया। साइड से निकलते रहे वाहन सड़क पर नशेबाज युवक का ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। एम्बुलेंस का रास्ता रोकने वाला युवक गमछा बिछाकर कुछ देर तक सड़क पर लेटा रहा। जिस कारण उधर से गुजरने वाले वाहन साइड से निकलते रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read