ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, चालक घायल
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के लालपुर चट्टी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगलवार की देर रात्रि एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जनपद गाजीपुर के खानपुर थाना अंतर्गत बुदीपुर गांव निवासी बजरंगी यादव 33 वर्ष अपने एसयूवी कार में सवार हो वाराणसी से कछवा (मिर्जापुर) जा रहे थे।

मिर्जामुराद ओवरब्रिज उतरते समय एसयूवी कार ट्रक की चपेट में आ गई जिससे चालक बजरंगी घायल हो गया व कार के परखच्चे उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौका देखते ट्रक चालक ट्रक समेत घटनास्थल से भागने में सफल रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









