JAUNPUR NEWS : जूनियर हाईस्कूल में मनाया गया वन महोत्सव
जितेन्द्र सिंह चौधरी
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के शादीपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव मनाया गया। यह वन महोत्सव 35 करोड़ वृक्षारोपण को लेकर पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है जिसमें शादीपुर जूनियर हाईस्कूल सिरकोनी परिसर में आंवला, शीशम, अशोक वृक्ष, अमरुद लगाया गया। लोगों को पर्यावरण शुद्ध करने और पौधरोपण करने को लेकर जागरूक किया जिससे अपने वातावरण को शुद्ध बना सके।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पति अखिलेश यादव व पत्नी सुनीता यादव एवं विशिष्ट अतिथि जलालपुर वन क्षेत्राधिकारी रामजीत राम, श्याम केशरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक डॉ. बीके गौतम और डिप्टी रेंजर चन्द्रशेखर चौधरी, सुरेश राम, अमित कुमार, सुरेश मौर्या, कौशल पाण्डेय, दीपक कुमार राय, गोविंद कुमार, अरविन्द सिंह प्रधानाचार्य, नरेन्द्र सिंह, गुलाब यादव, अशोक कुमार सिंह, प्रेम प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













