Homeकन्नौजएआई ने सर्वे के बाद सैकड़ों आवासों का डाटा कर दिया वापस

एआई ने सर्वे के बाद सैकड़ों आवासों का डाटा कर दिया वापस

एआई ने सर्वे के बाद सैकड़ों आवासों का डाटा कर दिया वापस

तेजस टूडे सं.
अंकित श्रीवास्तव
छिबरामऊ, कन्नौज। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों का सर्वे कराया गया था। इस दौरान मौके पर ही पात्र लाभार्थियों का ऑनलाइन आवेदन किया गया था। साथ ही कई लोगों ने आवासों के लिए स्वयं आवेदन किया था। इस बीच छिबरामऊ ब्लॉक से कुल 7606 तथा सौरिख ब्लॉक से 7391 आवेदन हुए थे लेकिन एआई ने सर्वे के बाद सैकड़ों आवासों का डाटा वापस कर दिया। ऐसे में वापस आए डाटा का पुनः सत्यापन कराया जा रहा है। क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों से प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे के दौरान 7606 पात्रों का आवेदन किया पात्र लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन कराया गया था। वापस आये डाटा का दोबारा कराया जाएगा सत्यापन गया था लेकिन एआई ने मानक पूरे न होने के चलते छिबरामऊ ब्लॉक क्षेत्र 3919 आवासों का डाटा वापस कर दिया था।
बताया गया कि सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत कसावा के 102, सिकंदरपुर निगोह का 111, छिबरामऊ देहात का 125, नंदलालपुर का 112 और जगतपुर के 118 आवासों का डाटा वापस लौटा है जबकि सबसे कम ग्राम पंचायत हरिहरपुर व सरायगूजर के 9 9, कमालपुर व मेदेपुर के 5-5, हरिकरनपुर व उस्मानपुर के 4-4, लोकपुर के 3 आवासों का डाटा वापस लौटा था। ऐसे में वापस आए आवास डाटा का पुनः सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि वापस लौटे 3919 डाटा के सापेक्ष 3543 का सत्यापन कार्य करा लिया गया है जबकि शेष का सत्यापन कार्यकिया जा रहा है। उधर, विकास खंड क्षेत्र सौरिख की ग्राम पंचायतों में हुए सर्वे के बाद 11141 आवेदन हुए थे जिसमें 7391 का डाटा वापस लौटा था। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि वापस लौटे डाटा के सापेक्ष 3492 का सत्यापन कार्य पूर्ण करा लिया गया है। शेष डाटा का चेकरों द्वारा सत्यापन कार्य कराया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read