चिकित्सक ने परखी बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के शमशेर गंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सच्चिदानन्द त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय शमशेर गंज आकर कक्षा चार और पाँच की कक्षाओं की शैक्षिक गुणवत्ता को विभिन्न तरीकों से परखा। उन्होंने बच्चों से गिनती, बीस तक पहाड़ा, विभिन्र राज्यों की राजधानियाँ, जनरल नॉलेज, गणित के सवाल हल करवाये और किताब पढ़वाया। कक्षा के अधिकतर बच्चों से वे संतुष्ट नजर आए और कक्षाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर की बच्चों के समक्ष प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बच्चे निश्चित ही अपने शिक्षक रत्नाकर के सानिध्य में उत्तरोत्तर प्रगति करेंगे। उन्होंने कहा कि एक दिन हम इन होनहार बच्चों को विद्यालय में पुरस्कृत भी करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











