डीएम व उनकी पत्नी ने टीबी के गोद लिये मरीजों को वितरित की पोषाहार किट
सही देखभाल व उचित उपचार से टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है: डीएम
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी सीमा श्रीवास्तव द्वारा गोद लिये टीबी के मरीजों को कैम्प कार्यालय पर पोषाहार किट एवं फल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा टीबी की मरीज पूर्णिमा गौड़ (21 वर्ष) निवासी रूपापुर सदर एवं उनकी पत्नी द्वारा टीबी की मरीज साभ्या यादव (03 वर्ष) निवासी सहोदरपुर सदर को गोद लिया गया है। उन्होंने टीबी के मरीजों के परिवारजन से कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, टीबी का ईलाज सम्भव है, जो भी पोषाहार किट एवं दवायें दी गयी है उसको समय-समय पर खाते रहे। गोद लिये टीबी के मरीजों को डीएम एवं उनकी पत्नी द्वारा समय-समय पर पोषाहार किट एवं दवाईयॉ उपलब्ध करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुये कहा है कि खतरनाक बीमारी में शामिल टीबी को जड़ से खत्म करने के लिये लोगों को जागरूक होना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। टीबी से सम्बन्धित कोई भी लक्षण दिखता है तो तुरन्त इसकी जांच करवानी चाहिये और पुष्टि होती है तो पूरा उपचार लेना चाहिये, वहीं मरीज को उपचार के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही देखभाल और उचित उपचार से टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











