दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के लालंगज तहसील अंतर्गत एक क्षेत्र में बच्चों से अप्राकृतिक दुष्कर्म के बहसी को सांगीपुर पुलिस ने शुक्रवार को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म तथा पास्को एक्ट के दर्ज हुए केस में जेल भेज दिया। दरोगा अश्विनी पटेल शुक्रवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच पिचूरा गांव के समीप मिश्रौल पुल के पास दुष्कर्म का आरोपी पिचूरा के रामबक्श का पुरवा निवासी रामसुन्दर सिंह का पुत्र अवधेश सिंह उर्फ सिपाही पुलिस के हत्थे लग गया। आरोपी अवधेश पर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म को लेकर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











