तुतला कुण्ड में डूबे युवक का शव 20 घण्टे बाद हुआ बरामद
सुधीर कुमार
तिलौथू, रोहतास (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी की तराई में अवस्थित मां तुतला भवानी धाम स्थित कुंड में रविवार को डूबा एक युवक का शव एनडीआरएफ की टीम ने 20 घंटे बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक पटना जिले के नौबतपुर थाना अंतर्गत बादीपुर गांव का निवासी था और वह अपने छोटे भाई रजनीश कुमार एवं अन्य साथियों के साथ तुतला धाम दर्शन करने आया था। जिसका शव सोमवार को एनडीआरएफ भोजपुर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपने दोस्तों के साथ नहाने की तैयारी कर रहे दो युवक पुलिस के डर के मारे अचानक कुंड में छलांग लगा दिए। जिसमें एक युवक तैर कर बाहर निकल गया। जबकि दूसरा गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया था। डूबे युवक 27 वर्षीय अमरेश कुमार उर्फ रवि की ग्रामीण गोताखोरों द्वारा तलास की जा रही थी। परंतु देर शाम तक कोई अता पता नहीं चल सका था। इस संदर्भ में सीईओ कुमार भारतेंदु ने बताया कि ग्रामीण गोताखोरों द्वारा शव नहीं ढूंढ पाने के कारण राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एसडीआरएफ भोजपुर के टीम को बुलाया गया जहां लीडर एसआई नरेश मंडल ने अपने 10 सदस्य टीम को लेकर सोमवार की अहले सुबह लगभग 9 बजे 20 घंटे के बाद तुतला धाम स्थित कुंड से शव को बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।
रविवार को डूबा था युवक
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बादीपुर गांव निवासी अमरेश कुमार उर्फ रवि एवं उनका भाई रजनीश कुमार व साथी सूरज कुमार एवं अन्य अपने एक दर्जन साथियों के साथ तुतला धाम दर्शन करने आए थे। इनसे पहले यहां पहुंचे अन्य श्रद्धालु कुंड में नहाने उतरे हुए थे। उन्हें नहाते देख ड्यूटी में तैनात आधा दर्जन पुलिसकर्मी स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर डंडा चटकाने लगे। जिससे वहां भगदड़ मच गई थी। दूसरी छोर पर खड़े नौबतपुर थाना क्षेत्र से आए सूरज एवं अमरेश के अन्य साथी स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के साथ भाग निकले परंतु सूरज कुमार एवं अमरेश कुमार उर्फ रवि ने पुलिस की पिटाई के भये से कुंड में छलांग लगा दी थी। हालांकि बाद में सूरज कुमार तो तैर कर किसी तरह बाहर निकल गए। परंतु अमरेश कुमार कुंड के गहरे पानी में चले गए थे जिससे वह डूब गए। मौके पर मौजूद मृतक के छोटे भाई रजनीश कुमार द्वारा अपने भाई के डूबे होने की सूचना स्थानीय सीओ को दी। सीओ कुमार भारतेंदु मौके पर पहुंचे ग्रामीण गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
सुबह निकला शव
सीओ कुमार भारतेंदु ने बताया कि रविवार को शव नहीं मिलने के कारण एनडीआरएफ की टीम की मदद ली गई। मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने 20 घंटे बाद तुतला धाम स्थित कुंड से शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











