27 को आयेंगे पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। राष्ट्रीय लोक जनता दल का एक दिवसीय जिला सम्मेलन 27 जुलाई को नवादा नगर के टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन के उद्घाटनकर्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे। उक्त सम्मेलन की सफलता को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रदेव कुशवाहा ने बताया कि सम्मेलन की सफलता को लेकर सोमवार को जिला के कई गांवों में जनसंपर्क कर सम्मेलन में लोगों से भाग लेने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन के विस्तार करने सहित अन्य बिंदुओं पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। मौके पर पार्टी के नेता विनय कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











