जिला चिकित्सालय में मरीजों का गर्मी से बुरा हाल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जिला चिकित्सालय के ओपीडी में दूर-दूर से आए मरीजों का इस उमस भरी गर्मी में बुरा हाल है। मरीज के साथ-साथ परिवार के पुरुष, महिलाएं व बच्चे भी रहते हैं। पर्ची काउंटर से लेकर दवा लेने वाले काउंटर पर लम्बी-लम्बी लाइनें लगी रहती है इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है लेकिन वहां पर एक भी पंखे का इंतजाम नहीं है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ठाकुर से बात करने पर उन्होंने इसको लेकर अनभिज्ञता जाहिर की व मौके पर जाकर देखते हुए अफसोस भी जाहिर किया। उन्होंने तुरंत अपने अधीनस्थ को वहां पर पंखे लगाने का आदेश दिया व सुझाव देने का धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











