Homeबाराबंकीजीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा देश: सांसद

जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा देश: सांसद

जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा देश: सांसद

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामनगर के बिकनापुर में आयोजित विशाल जनसभा व ग्राम लहडरा, बहलोलपुर, लैन, मथुरा, जैतपुर व इब्राहिमपुर में आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत शामिल हुए। कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत 9 वर्षों में केंद्र सरकार ने लक्ष्य आधारित कार्य किये है। देश आज प्रगति और सम्मान के साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्रों में कार्य कर रही है। गरीब कल्याण, 5 लाख तक की आयुष्मान योजना के तहत फ्री इलाज, फ्री राशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन, फ्री बिजली कनेक्शन जैसे बहुत सारे कार्य किये जा रहें है। इस अवसर पर राजेश अवस्थी, नानमून शुक्ला, राजेश शुक्ला, रितेश शुक्ला, रविशंकर मिश्रा, शिव बहादुर वर्मा, अजय गुप्ता, उमेश चन्द्र, डब्बू चौहान, अखिलेश शुक्ला, शारदा प्रसाद, उमेश मिश्रा, अनिल अवस्थी, कमलेश शुक्ला, अजय गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read