Homeबाराबंकीराष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जनपद में लंबित मामलों को निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोगों के बीच जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु जनपद न्यायाधीश रविन्द्र नाथ दूबे द्वारा एक दिन पूर्व बैंकर्स की ई-रिक्शा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाज़नीन बानो सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक व केनरा बैंक द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु ई-रिक्शा रैली निकाली गयी है। रैली जनपद के विभिन्न स्थानों पर जाकर न्यायालय परिसर में शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से किस प्रकार से अपने मुकदमों के निस्तारण सुलभता से किया जा सकता है, इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक के ऋण वसूली के वाद, न्यायालय पर लम्बित सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित होने वाले वाद, वैवाहिक वादों एव विभिन्न विभागों में लम्बित सुलह योग्य मामलों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराया जाता है जिससे समय व धन की बचत होती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read