HomeGhazipurहथियाराम मठ पर आरएसएस काशी प्रान्त प्रचारक अभ्यास वर्ग सम्पन्न

हथियाराम मठ पर आरएसएस काशी प्रान्त प्रचारक अभ्यास वर्ग सम्पन्न

हथियाराम मठ पर आरएसएस काशी प्रान्त प्रचारक अभ्यास वर्ग सम्पन्न

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जनपद के प्रख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत का 5 दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में संघ के 26 जनपदों के प्रचारक शामिल रहे। सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ पर चल रहे अभ्यास वर्ग के समापन सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री भवानी नंदन यति जी महाराज ने कहा कि संघ प्रचारकों का कार्य किसी अनुष्ठान से कम नहीं होता है। इनके निरंतर संघर्ष से ही एक स्वस्थ समाज की स्थापना होती है। संत और प्रचारक एक दूसरे के पूरक हैं। जिस प्रकार संत एक स्वस्थ समाज की रचना के लिए जीवन पर्यंत साधना में अपना समय व्यतीत करता है। उसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक व प्रचारक भी राष्ट्र समाज कल्याण निमित्त अनुष्ठान में शामिल रहते हैं। 3 सितंबर से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग में संघ की दृष्टिकोण से बनाए गए 26 जनपदों के प्रचारकों के साथ ही 150 संघ प्रचारक शामिल रहे। साथ ही समय-समय पर बौद्धिक व प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र रामाशीष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्रा, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जी, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र जी, काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी, सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर जी, विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक गौरव जी सहित कल 150 से अधिक प्रचारक शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read