दबंगों ने विधवा महिला की दुकान का तोड़ा ताला
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय कस्बा में विधवा महिला की दुकानों पर कब्जा करने की नियत से दबंगों ने दबंगई से गलन्डर मशीन व हथौड़ा से दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा सामान उठा ले गए। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। बताते चलें पीड़ित महिला तैबुनिशा पत्नी स्व. अब्दुल बहीद निवासी वार्ड 01 गांधी नगर ने विपक्षी मोव शफीक उर्फ लाला, मोव तौफीक उर्फ बबली, मोव नफीस, मेराज अहमद उर्फ मद्दू, मोव सद्दाम उर्फ सोनू, मोव सद्दाम उर्फ कंजू निवासीगण कस्बा महराजगंज के खिलाफ कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत किया है।

दिये गए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है दबंगों द्वारा दबंगई से वार्ड नंबर एक में मेरी दुकाने है,जिसकी देखरेख के लिए दिया था। अब विपक्षीगणों से मिलकर दबंगई से कब्जा कर रहे हैं। दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर विपक्षीगण दुकान के पास आए और गलन्डर व हथौड़ा से दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा सामान उठा ले गये। प्रार्थिनी जब मौके पर पहुंची तो सामान लेकर विपक्षी जा रहे थे। प्रार्थिनी ने मना किया तो भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा यहां से चली जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। डरी सहमी पीड़िता ने थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















