अनियंत्रित होकर कार पलटी, चालक की हालत गंभीर
रविंद्र कुमार
डलमऊ, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में स्थित मुर्गी फार्म के पास बीती रात के लगभग 12 बजे पूरे मोहकम के पास एक कार अनियंत्रित होने से रोड किनारे बने एक ट्यूबेल की दीवाल को तोड़ते हुए गेंहू के खेतों में जा गिरी।

जिसमें सवार दिलीप कुमार 20 वर्ष पुत्र धुन्नी लाल निवासी मौलवी गढ़ी थाना लालगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने आनन-फानन डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में 2 लोग सवार थे फिर भी एक का पता नहीं चल पा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















