Jaunpur News : पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायेंः डा. आलोक
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। ब्रुसेलोसिस उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को क्षेत्र में मादा पशुओं के टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने पशुपालकों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए कहा कि ब्रुसेलोसिस एक जीवाणु जनित रोग है।

जिसमें पशुओं का अन्तिम तिमाही में गर्भपात हो जाता है। साथ ही संक्रमित पदार्थ के सम्पर्क या उसके कच्चे दूध के सेवन से इन्सानो में भी इसके फैलने का खतरा बढ़ जाता है जिससे बचाव के लिये पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायें। पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण का अभियान आगामी 10 मई तक चलेगा। उन्होंने पशुपालकों से अपने मादा पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराने की अपील किया। इस दौरान पंकज, श्रीपाल यादव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















