Homeअमेठीमालती नदी पर बना पुल दुर्घटना को दे रहा दावत

मालती नदी पर बना पुल दुर्घटना को दे रहा दावत

मालती नदी पर बना पुल दुर्घटना को दे रहा दावत

राघवेन्द्र पाण्डेय
भेटुआ, अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के थौरा तथा मुसवापुर के बीच अमेठी सुलतानपुर राजमार्ग का मालती नदी पुल वर्षों से जर्जर अवस्था में है लेकिन न तो विभाग इसकी सुधि ले रहा है और न ही प्रशासन को इस बात से फर्क पड़ता दिखाई देता है यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। रोजाना हजारों यात्री, भारी तथा दोपहिया वाहनों का भार वहन कर रहा है।

यह पुल जर्जर होने के साथ ही सड़क की अपेक्षा सकरा है, जिसके चलते अभी कुछ दिनों पहले ही एक भारी भरकम ट्रक पुल की रेलिंग से टकराकर पलटने से बाल-बाल बच गया। इस टक्कर से पुल की रेलिंग भी टूट गई लेकिन सूचना के बाद भी विभाग का कोई भी अधिकारी यहां झांकने तक नहीं आया। स्थानीय निवासी कृपाशंकर मिश्रा, पवन त्रिपाठी, कमल यादव आदि ने बताया कि इस रास्ते पर अगर जल्द ही पुल का निर्माण न हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। बावजूद इसके समस्या को नजर अंदाज किया जाना समझ से परे है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read