विद्यालयों में बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
जितेन सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। सेवापुरी आदर्श ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय देईपुर, कम्पोजिट विद्यालय ग़ैरहा, ठठरा सहित दर्जनों विद्यालयों में स्कूल खुलते ही बच्चों की हौसला अफजाई करने के लिए स्कूल के गेट पर ही बैंड बाजे के साथ थाल सजाकर बच्चों को तिलक लगाकर इस सत्र में स्कूल आने वाले बच्चों का गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव द्वारा कम्पोजिट विदयालय सेवापुरी में बच्चों का स्वागत किया गया। सरकार के मन्सा अनुरूप प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी बच्चे प्रतिदिन स्कूल आये ताकि बच्चों को निपुण बनाया जा सके। दिसम्बर 2023 तक ब्लॉक सेवापुरी को निपुण बनाने का लक्ष्य लिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













