HomeTrendingसमूहों को रोजगार से जोड़ने के लिये बैंक आगे आये

समूहों को रोजगार से जोड़ने के लिये बैंक आगे आये

समूहों को रोजगार से जोड़ने के लिये बैंक आगे आये

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक शाखा प्रबंधकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन एस. राजलिंगम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय आडिटोरियम वाराणसी में आहूत की गयी। कार्यशाला का शुभारम्भ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त (स्वत: रोजगार) व अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा किया गया।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंकर को अधिक से अधिक समूहों का क्रेडिट लिंकेज करने, समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से आच्छादित करने हेतु आवाहन किया गया। क्रेडिट लिंकेज हो चुके समूहों से ऋण वितरण पर फोकस करने हेतु भी सुझाव दिया जिससे उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा घोषणा की गयी कि जो बैंक शाखा व बैंक सखी सोशल वेलफेयर स्कीम में अच्छा कार्य करेगी उन्हें सम्मानित/पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में एनआईआरडी हैदराबाद से आये हुए प्रशिक्षकों शुभांकर झा व जीतेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्य, आरबीआई के मास्टर सर्कुलर, बैंक सखी की उपयोगिता, बीसी सखी के कार्य, एफएलसीआरपी के कार्य एवं उद्देश्य, बीमा व पेंशन के बारे में वृहद् रूप से चर्चा की गयी।

कार्यशाला में गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों, बैंक सखियों, ब्लाक मिशन प्रबंधकों व जिला मिशन प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात सिन्हा द्वारा सभी बैंकों को समय से फाइलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया व लक्ष्य के सापेक्ष क्रेडिट लिंकेज हेतु बैंकों की तरफ से आश्वस्त किया गया। उपायुक्त (स्वत: रोजगार) दिलीप सोनकर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर आईओबी के क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेट बैंक के प्रमोद सिंह, यूनियन बैंक के विवेक पाण्डेय, लेखा सहायक ज्योति सिंह, लेखाकार प्रमोद चौबे, विक्रम सिंह, विभिन्न विकासखंडों के सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), ब्लाक मिशन प्रबंधक, सैकड़ों शाखा प्रबंधक व बैंक सखियाँ उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read