हरी झण्डी दिखाकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने वाहनों को किया रवाना
सर्वेश जायसवाल
लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर बाबू संत बक्श ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स से वाराणसी में होने वाले देश ही नहीं दुनिया के अद्भुत और अनोखे नाटक ‘जाणता राजा’ का वाराणसी में मंचन के आयोजन में बीएचयू के एम्फीथियेटर मैदान पर लोगों को जाने के लिए दर्जनों से अधिक बसो को हरी झंडी दिखाकर जाने के लिए रवाना किया। डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि यह नाटक दुनिया के किसी भी ब्रॉडवे शो पर भारी है। एक आचरण, एक कुशल अनुशासन और एक कुशल दिमाग वाले थे उन्होंने स्वराज का सपना संजोया। अपने साथियों को मुगलों के तानाशाहों से मुक्त कराने के लिए कहा। अपनी बहादुरी और रणनीति के साथ अपने नए युद्ध कौशल का निर्माण और उपयोग करते हुए उन्होंने अपने विरोधियों को जमीन पर बैठाकर मजबूर कर दिया। उनका गुरिल्ला रणनीति, प्रबंधन उद्यम और नौसेना निर्माण का विचार आज भी विदेशी सैनिकों और सेनाओं के अध्ययन और शोध का विषय है। इस मौके पर प्रशांत सिंह बाबू संत बक्श ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के समस्त स्टाफ छात्र-छात्राएं व सगरा सुंदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि श्याम जी जायसवाल, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रहलाद मोदनवाल, गोविंद मोदनवाल, तीना प्रधान प्रतिनिधि राम अजोर पाल पत्रकार, अनूप त्रिपाठी, नेशनल फ्लावर एकेडमी के प्रबंधक गोविंद मिश्रा, नान भैया मिश्रा एडवोकेट, श्याम शंकर पुष्पाकर, नितेश जायसवाल, सुजल मोदनवाल, मनीष जायसवाल, नयन मोदनवाल, सरदार मनमीत सिंह, अजय अग्रहरि, संजय मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














