सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पवन मिश्र
कौशाम्बी। सरकार की अति महत्वाकॉक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम भवन्स मेहता विद्याश्रम, भरवारी के परिसर में आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 651 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के रूप में 35000 (पैंतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में हस्तान्तरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, वर्तन) के लिए 10000 (दस हजार) रूपये दिया गया। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था के लिए रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर खर्च किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














