महिलाओं को उद्यमिता, जागरूकता व आत्मरक्षा की दी गयी जानकारी
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। स्वस्थ समाज एवं परिवार के सम्पूर्ण विकास के लिए सभी महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। उक्त बातें बेलखरनाथ धाम ब्लाक के उमा देवी महिला महाविद्यालय करनपुर खूझी में आयोजित छः दिवसीय मिशन शक्ति कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद गुरुवार को बीडीओ राजीव पांडेय ने कही। मिशन शक्ति कार्यक्रम में प्रशिक्षण समन्वयक अमित मिश्रा द्वारा महिलाओं को उद्यमिता, जागरूकता एवं आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। लीड बैंक मैनेजर गोपाल शेखर झा ने उपस्थित महिलाओं को बैंकिंग की जानकारी तथा वित्तीय साक्षरता समन्वयक शिशिर खरे द्वारा साइबर सेक्युरिटी की जानकारी विस्तार से दी गई। इस दौरान बीडीओ राजीव पांडेय द्वारा महिलाओं को आत्मसुरक्षा एवं उद्यमिता से संबंधित किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण सिंह, ओपी यादव, स्वाती सिंह, प्रतीक्षा तिवारी, आनंद प्रकाश, नीतू सिंह, संगीता, साक्षी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














