योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना संकल्प यात्रा का लक्ष्य: अवनीश
गोविन्द वर्मा
मसौली, बाराबंकी। स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोडारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एमएलसी अवनीश सिंह ने जनता के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुना। गांव के लोगों ने योजनाओं से प्राप्त लाभों के विषय मे बताते हुए कहा कि उन्हें योजनाओं के अन्तर्गत पूरा पैसा खाते में मिल जाता है। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी ने एमएलसी द्वारा पूछे जाने पर बताया कि आवासों की तीनों किश्त मिल चुकी हैं तथा मनरेगा मजदूरी भी पूरी मिली है। एमएलसी ने लाभार्थियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं के विषय मे जाना तथा सम्बन्धित योजनाओं से अवगत कराया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव के हर व्यक्ति तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना ही संकल्प यात्रा का लक्ष्य है। विकसित गांव ही विकसित राष्ट्र की नींव है तथा यही प्रधानमंत्री मोदी का सपना है।
प्राथमिक विद्यालय गोडारी के छात्र छात्राओं ने धरती कहे पुकार के सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छोटे स्कूली बच्चों के उत्साह की सभी ने सराहना की। पोषण कृषि ग्राम्य विकास की योजना सम्बन्धी स्टाल का भी एम एल सी ने निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुझाव दिये। सब्जियों की प्राकृतिक खेती कर रहे उन्नतिशील कृषकों ने अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर जिला मंत्री संदीप गुप्ता, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजित राम वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला किसान मोर्चा महामंत्री आशीष वर्मा, एडीओ पंचायत जानकी राम, एडीओ आईएसबी, अनिल दुबे, जेई एमआई अरुण कुमार, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














