Homeबदायूंडीएम ने संविलियन विद्यालय कौल्हाई का किया निरीक्षण

डीएम ने संविलियन विद्यालय कौल्हाई का किया निरीक्षण

डीएम ने संविलियन विद्यालय कौल्हाई का किया निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह व उपजिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह के साथ संविलियन विद्यालय कौल्हाई का निरीक्षण किया। बच्चों ने पहाड़े, गिनती, कविता आदि सुनाया। इस पर डीएम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को अच्छे ढंग से मेहनत से पढ़ाएं बच्चों का भविष्य आपके हाथों में है। बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देखकर बढ़ायी जाय। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे ढंग से पढ़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाय। प्रतिदिन बच्चों में नवाचारी का प्रयास किया जाए। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडा जाए। प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रयास किया जाए। विद्यालय में सफाई व्यवस्था सही न होने पर ग्राम प्रधान को विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि विद्यालय को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखे, विद्यालय में उपलब्ध पाठ्य सामग्री से पठन-पाठन के समय उसका नियमित उपयोग किया जाएं। कक्षाओं की सीलिंग से पपड़ी गिर रही है और छत टुटी हुई है। डीएम ने इसे प्राथमिकता पर सही कराने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान मैन्यु के अनुसार ही मध्यान्ह भोजन बनने की जानकारी ली।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read