HomeBiharपत्रकार को घात लगाकर मारने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार को घात लगाकर मारने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार को घात लगाकर मारने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले में पत्रकार को घात लगाकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले के अकबरपुर निवासी राजेश राज उर्फ बिट्टू तिवारी नामक संवेदक व न्यूज एजेंसी के पत्रकार ने शराब माफिया के खिलाफ खबर प्रकाशित की थी। जिसमें 9 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ अकबरपुर के पचरुखी निवासी शिवम कुमार पिता इंदु साव को अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

जिस खबर को संवेदक सह न्यूज एजेंसी के पत्रकार राजेश राज उर्फ बिट्टू तिवारी के द्वारा खबर को प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद शराब माफिया के बड़े भाई शंकर कुमार, पिता स्व. इंदु साव ने बिट्टू तिवारी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और फिर उसे चलते रास्ते में घेर कर मारने का प्रयास किया। आरोपी ने अपने 3 अज्ञात साथियों के साथ लूटपाट भी की। इधर बिट्टू तिवारी के द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद अकबरपुर प्रशासन ने हमला करने वाले दोषी शराब माफिया अकबरपुर पचरुखी निवासी शंकर साव पिता स्व. इंदु साव को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई और अग्रिम करवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इधर अकबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शंकर कुमार पिता इंदु साव पर पूर्व में भी गोविंदपुर थाने में शराब तस्करी को लेकर कांड संख्या 86/18 में प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि खबर को प्रकाशित करना न्यूज एजेंसी का कार्य है। सही खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार को धमकाने वाले नहीं बख्से जाएंगे। बता दें कि इन दिनों शराब माफियाओं का मनोबल चरम पर है, नवादा में कई ऐसे किस्से हैं, जहां पर शराब माफियाओं के द्वारा शराब के शिकायत किए जाने पर शिकायतकर्ता को पीटा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read