HomeBiharविभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में हुई समीक्षात्मक बैठक

विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में हुई समीक्षात्मक बैठक

विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में हुई समीक्षात्मक बैठक

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आकांक्षी जिला के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सिविल सर्जन, जिला कृषि अधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिये कि आकांक्षी जिला के तहत चयनित सभी योजनाओं को यथाशीघ्र और गुणवत्ता के साथ कार्यान्वित करना सुनिश्चित करें।

कौआकोल और सिरदला प्रखंड के चयनित 10-10 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल केन्द्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। मॉडल आगनबाड़ी केंद्रों में सिविल वर्क एवं वाला पेंटिंग कराने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि 20 आगनबाडी केंद्रों को मॉडल केंद्र बनाने के लिए ₹2000000 आईसीडीएस को दिया जाएगा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय के बैंक खाता जिला योजना पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिये।

कन्हाई इंटर विद्यालय नवादा में साइंस पार्क स्थापित किया जा रहा है, जो विज्ञान के गुढ़ विषय को समझने में काफी सहयोगी होगा। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शूक्ष्म सिंचाई योजना को किसानों के बीच प्रचारित कराना सुनिश्चित करें, जिससे जल संरक्षण भी होगा और उत्पादन में भी वृद्धि होगी। इसके लिए सरकार के द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान दी जा रही है।

पूर्व वर्ष में इसके लिए 300 हेक्टर जमीन चिन्हित किया गया था जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में 375 हेक्टेयर किया गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिये कि जिले की विभिन्न पशुओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। अल्ट्रासोनोग्राफी के लिये अनुभवी ऑपरेटर को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read