HomeBiharहिसुआ में मां मथुरासिनी पूजा 15 मार्च को

हिसुआ में मां मथुरासिनी पूजा 15 मार्च को

हिसुआ में मां मथुरासिनी पूजा 15 मार्च को

तैयारी को लेकर हुई बैठक
उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। आगामी 15 मार्च को हिसुआ में मां मथुरासनी महोत्सव का आयोजन स्थानीय माहुरी मंडल में किया जा रहा है। तैयारी को लेकर आयोजकों ने एक बैठक किया है। पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार कन्धवे कहा 15 मार्च को सर्वप्रथम सुबह 08 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महुरी मंडल सेवा सदन से अंदर बाजार होते हुए निकालकर बरनवाल धर्मशाला होते हुए पांचू चौक से पुनः माहुरी मंडल वापस होगी।

दोपहर 12 बजे पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन है और शाम 6:00 बजे से प्रीतिभोज रखा गया है। पूजा समिति के लिए सूरज कुमार कन्धवे अध्यक्ष एवं रंजीत कुमार लोहानी कोषाध्यक्ष, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार कन्धवे मार्गदर्शक सर्वसम्मति से चुने गए।

कुलदेवी की पूजा माहुरी महिला समिति के संयोजन में किया जाएगा। राजकिशोर प्रसाद, सतेंद्र कुमार, नीरज प्रकाश लाल नवदिया, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार कंधवे, जितेंद्र कुमार कन्धवे वार्ड पार्षद, सनोज कुमार, मुन्ना टोपी, विवेक कुमार टोनी, हीरालाल एवं समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read