रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिये निविदाएं आमंत्रित
रूपा गोयल
बांदा। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड बांदा ने बताया है कि राज्यपाल उत्तर प्रदेश की ओर से अधिशाषी अभियन्ता, लघु सिंचाई जनपद बांदा द्वारा अटल भूजल योजना अन्तर्गत 69 रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना हेतु आफ लाईन निविदाए आमत्रित की जाती है। उपरोक्त निविदाए 22 से 25 मई 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक (अवकाश दिवस को छोड़कर) कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता, लघु सिचाई खण्ड बोदा, कार्यालय सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई, विकास भवन बांदा से क्रय की जा सकती है। मुहरबन्द निविदाए 27 मई 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक निविदा बॉक्स में डाली जाएगी। उपरोक्त निविदाए 28 मई 2024 को प्रातः 11 बजे कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता, लघु सिंचाई वृत्त झांसी में समिति के समक्ष खोली जाएगी। कार्य स्थल के संबन्ध में सूचना एवं निविदा के संबन्ध में शेष शर्ते इत्यादि कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता, लघु सिचाई खण्ड बांदा एवं कार्यालय सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई, विकास भवन बांदा के सूचना पट के साथ-साथ निविदा के साथ संलग्न होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














