जेई की मिलीभगत से ठेकेदार मनमानी करते हुये कर रहे अनियमितता

जेई की मिलीभगत से ठेकेदार मनमानी करते हुये कर रहे अनियमितता

अजय जायसवाल
प्रतापगढ। जेठवारा क्षेत्र के बिकरा बेडियन का पुल से बिकरा बडी नहर से होकर सरायइन्द्रावत काशीपुर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें लोक निर्माण विभाग के जेई की मिलीभगत से ठेकेदार मनमानी करते हुए टूटे—फूटे रास्ते पर बिना गिट्टियों की कुटाई कराये और बिना पानी के छिड़काव कराये मनमानी तरीके से खाली गिट्टी गिरा हल्का डामल का लेपन कर उबड़—खाबड़ रोड बनाया जा रहा है जिस कारण बनने से पहले ही सड़क टूट कर उखड़ जा रही है। इस कारण स्थानीय जनता में काफी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जहां बीजेपी सरकार मे भ्रष्टाचार मुक्त किये जाने की बात कही जाती है, वहीं यहां पर रोड निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार को बढावा देते हुए लूट मची है। साथ ही उच्च अधिकारियों के चुनाव में ब्यस्त होने का फायदा उठा ठेकेदार मनमानी कर रहा है। डम्फर चालक की लापरवाही के कारण बडी नहर पर बना पक्का पुल टक्कर लगने से आधा पुल टूटकर नहर में गिर गया है जहां कभी भी बडी घटना घटित हो सकती है। शासन के जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान देते हुए जांच करवाकर आवश्यक सख्त कार्यवाही कराये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA