Homeबांदाअनियंत्रित होकर पलटी कार, एक युवक की हुई मौत

अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक युवक की हुई मौत

अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक युवक की हुई मौत

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंडौली मोड़ के पास हुई दुर्घटना
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंडौली मोड़ के पास ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें, ऑल्टो कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया है। बबेरू कस्बे के कमासिन रोड देवी नगर के रहने वाले अंकित पुत्र शिवशरण उम्र करीब 22 वर्ष यह बीती रात्रि अपने अन्य दोस्तों के साथ निमंत्रण में अंडौली गांव ऑल्टो कार में सवार होकर जा रहे थे। तभी कमासिन रोड अंडौली मोड़ के पास ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार अंकित व बल्ला सिंह को चोट आई, जिसमें आसपास के लोगों की मदद से ऑल्टो कार सीधी कर ऑल्टो कार से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद अंकित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बल्ला सिंह का भी इलाज भी किया गया। लेकिन जिला अस्पताल अंकित को ना ले जाकर घर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई, परिजनों के द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अंकित को लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। मृतक अंकित दो भाई और एक बहन थी, जिसमें मृतक अंकित सबसे बड़ा था। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read