ग्राम पंचायत की लापरवाही
नाला निर्माण के लिये घर के सामने खोदकर छोड़ दी गयी खाई
सगड़ी, आजमगढ़। जनपद के हरैया ब्लाक के ग्राम पंचायत पहाड़पुर में कमलेश सिंह पुत्र रामजीत सिंह के घर के सामने ग्राम प्रधान द्वारा बीते 12 मार्च को नाले निर्माण के लिए खुदाई की गई।

अब तक एक माह होने जा रहे हैं लेकिन कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा हमारे घर के सामने जो नाले निर्माण की खुदाई कराई गई है, उसकी वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है आने जाने में दिक्कत हो रही है वाहन को दरवाजे तक नहीं भेजा पा रहे हैं, वहीं छोटे बच्चे अक्सर गड्ढे में गिर जा रहे हैं जिसकी वजह से चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही काफी धूल भी उड़ रही है। पीड़ित ने यह भी बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से अवगत किया गया की कार्य को जल्दी से पूरा करा दें ताकि समस्याएं न हो लेकिन उनके द्वारा हीला हवाली करके काम को लटकाया जा रहा है
जिसको लेकर पीड़ित ने खण्ड विकास अधिकारी से शिकायत की। खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया है। मामले की जांच कर पीड़ित की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही दोषियों पर कार्रवाई भी होगी। ग्राम विकास अधिकारी सुनील सिंह ने बिना जांच किए रिपोर्ट में आँख में धूल झोंकने का काम किया। शासन की इस लापरवाही से पीड़ित को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















