HomeGhazipurगंगा में नाव पलटने से किशोरी की हुई मौत

गंगा में नाव पलटने से किशोरी की हुई मौत

गंगा में नाव पलटने से किशोरी की हुई मौत

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला के मुबारकपुर घाट पर गहमर रामपुर से परवल की तोड़ाई कर मजदूर नाव से लौट रहे थे। इसी बीच गंगा नदी में नाव पलट जाने से प्रियांशु कुमारी (17 वर्ष) पुत्री जयराम चौधरी की डूबने से मौत हो गई। रेखा चौधरी (16 वर्ष) पुत्री मुन्ना चौधरी की डूबने से गंभीर हालात में उसे उपचार के लिए मोहम्मदाबाद लेकर जाया गया। नाव पर लगभग 10 लोग जिसमें सात महिलाएं सवार होकर उसे पार से इस पार मुबारकपुर शेरपुर वापस आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं रेखा कुमारी की हालत गंभीर है। मौके पर थानाध्यक्ष भांवरकोल प्रमोद कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read