HomeSultanpurचुनाव में जिले के अधिकारी व्यस्त, प्रदर्शनी के ठेकेदार जनता को लूटने...

चुनाव में जिले के अधिकारी व्यस्त, प्रदर्शनी के ठेकेदार जनता को लूटने में मस्त

चुनाव में जिले के अधिकारी व्यस्त, प्रदर्शनी के ठेकेदार जनता को लूटने में मस्त

खुर्शीद क्लब में लगे दैत्याकार झूलों में सुरक्षा के मानक का नहीं हो रहा पालन
क्या नगर पालिका प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी या दुर्घटना का कर रहा इंतजार?
रोड पर गाड़ी पार्क कराकर की जा रही अवैध वसूली
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। खुर्शीद क्लब में लगी प्रदर्शनी में होने वाली व्यवस्था, सुविधा और सुरक्षा के बारे में अच्छी तरह जानकारी करने पर चौंकाने वाली बात सामने आयी। ठेकेदार ने प्रदर्शनी में दैत्याकार बड़े बड़े झूले लगाने के बाद उनकी बिना टेक्निकल टेस्टिंग कराये ही लोगों की जान को जोखिम में डालकर झूला चलाया जा रहा है।

जबकि झूला लगाने के बाद उसकी टेक्निकल टेस्टिंग होती है। ठेकेदार द्वारा अधिक पैसा कमाने के चक्कर में इन बड़े—बड़े झूलों पर बिना टेक्निकल टेस्टिंग के चार—चार साल के बच्चों को बैठाकर चलाया जा रहा है और इन झूलों को आकर्षक बनाने के लिए बिजली के तारों में कट लगाकर लोहे के सपोर्टर और झूलों के खम्भों पर बिजली के तार दौड़ा कर सैकड़ों ट्यूब लाइट लगाई गई है। इन सैकड़ों टेप लगे बिजली के तार से झूले में बिजली उतरने पर बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जबकि नियमानुसार प्रदर्शनी में प्रयुक्त बिजली के तारों को प्लास्टिक के पाइप के अंदर से ले जाना चाहिये। प्रदर्शनी में बिजली के केबल झूलों के रास्ते में बिखरे हुए जो किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी दुर्घटना की आशंका को जानते हुए भी कान में तेल डालकर निद्रा में लीन हैं।
प्रदर्शनी में लगे स्टालों पर दूषित खाद्य सामाग्री बिक रही है। उन खाद्य सामाग्री का दाम सामान्य दर से कई गुना अधिक है। जैसे आइसक्रीम (सॉफ्टी) मेला में 100 रुपए में मिल रही है। वहीं बाहर दुकानों पर अधिकतम 30 में मिलती है। ऐसी ही लूट हर स्टाल पर है। विरोध करने पर मेला आयोजक द्वारा मेला देखने आये लोगों के साथ अभद्रता भी की जा रही है। प्रदर्शनी के आयोजक ने पूरे खुर्शीद क्लब प्रदर्शनी में एक भी अग्निशामक यंत्र कहीं भी नहीं लगाया है। ऐसा लग रहा है कि प्रदर्शनी के आयोजक और जिले के अग्निशमन केंद्र से अनुबंध हुआ हो कि प्रदर्शनी में आग लगने जैसी दुर्घटना होने पर सड़क की दूसरी तरफ से अग्निशामक कर्मी पानी की बाल्टी लेकर आ जायेंगे। अग्निशन केंद्र के आंखों के आगे ही जब अग्निशमन के नियमों को तार तार किया जा सकता है तो पूरे जिले में अग्निशमन विभाग द्वारा सिर्फ खानापूर्ति हो रही होगी?
खुर्शीद क्लब के सामने रोड पर ही पार्किंग के नाम पर मोटरसाइकिल से 15 रूपये, कार से 30 रूपये, साइकिल से 10 रूपये की अवैध वसूली की जा रही है। रोड पर ही गाड़ी जमा करने पर पार्किंग स्टैण्ड से रशीद मिल रही है जिस पर सिर्फ लिखा है कि दीवानी न्यायालय खुर्शीद क्लब पार्किंग स्टैंड… प्रो. सुनील कुमार पांडेय, आदर्श पांडेय। आज्ञा से अध्यक्ष, सचिव बार एसोसिएशन सुल्तानपुर। पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का धंधा सुल्तानपुर में इस तरह चल रहा है कि बार एसोसिएशन जैसे सम्मानित अध्यक्ष एवं सचिव के नाम का प्रयोग कर अवैध वसूली कर रहे हैं।
प्रदर्शनी का आयोजन करते समय निर्धारित नियमों का पालन होना चाहिए जिससे मेला देखने आने वाले लोगों, महिलाओं और बच्चों को असुविधा का सामना न करना पड़े किंतु यहां प्रदर्शनी आयोजक ने सभी सुरक्षा के नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से पैसा वसूल रहे हैं। मेला आयोजक से इस अव्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि मैंने सारी एनओसी ले ली है और जानकारी के लिए एसडीएम से कागज ले लीजिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read