HomeGhazipurयुवती से छेड़खानी कर मनचले हुए फरार

युवती से छेड़खानी कर मनचले हुए फरार

युवती से छेड़खानी कर मनचले हुए फरार

पुलिस ने आरोपी की बाइक व मोबाइल किया जब्त
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जिले के हुरमुजपुर मझौली स्थित बहादुर चौराहा पर मनचलों द्वारा एक युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि आरोपी युवक फरार हो गए हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम हुरमुजपुर के बहादुर चौराहा पर दो युवक एक लड़की से छेड़खानी करने लगे। कुछ लोगों ने मना किया तो वे बदतमीजी पर उतारू हो गए। इस दौरान माहौल गरमाता देख दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच कुछ दुकानदारों ने जब छुड़ाने की कोशिश की तो युवक ने दुकानदारों से मारपीट करने लगे और बाद में फरार हो गए। बाजार होने के चलते काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। एक दुकानदार ने 100 नम्बर डायल करके इस मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी की बाइक व मोबाइल अपने कब्जे में लिया। मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भाजपा नेता आशुतोष राय, अशोक पांडे, गुड्डू प्रधान, रामकेश यादव, शैलेश सिंह बागी आदि पहुंच गये। मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read