कुपोषण से बचाव के लिए पिलाया गया सुवर्णप्राशन की दवा
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश प्रतिभा शुक्ला द्वारा साकेत विद्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे बच्चों को स्वर्णप्राशन की दवा पिलाई गयी।
बच्चों के शारीरिक और मनासिक विकास और कुपोषण से बचाव के लिए महर्षि काश्यप ने हजारों वर्ष पहले स्वर्ण भस्म, शहद और गाय के घी से बने स्वर्णप्राशन के बारे मे बताया।यह बच्चों को अनेक रोगों से बचाता है। यह आयुर्वेद मे वर्णित इम्यूनाइजेशन है जिसपर पीजीआई लखनऊ मे शोध भी प्रारम्भ हो गया है। इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सरोज शंकर राम, चिकित्साधिकारी डा अवनीश पाण्डेय मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














