Homeमहोबाविस्तारक की भूमिका में नजर आए भाजयुमो जिला मंत्री

विस्तारक की भूमिका में नजर आए भाजयुमो जिला मंत्री

विस्तारक की भूमिका में नजर आए भाजयुमो जिला मंत्री

जिला मंत्री धर्मेंद्र ने किया दो बूथों का पुनर्गठन
अनूप सिंह
महोबा। आगामी नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण पर मुख्य फोकस कर रही है। इसी को लेकर पूरे प्रदेश मे लगभग 27000 से अधिक शक्ति केंद्रों पर भाजपा अपने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अल्पकालीन विस्तारक बनाकर भेज रही है।

इसी को लेकर आज भाजयुमो जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह उर्फ धीरू ठाकुर कबरई मण्डल के करहरा कला शक्ति केंद्र में अल्पकालीन विस्तारक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के निर्देशानुसार व मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह के मार्गदर्शन पर उन्हें पार्टी ने करहरा कला में 15 दिनों के लिए अल्पकालीन विस्तारक की जिम्मेदारी में भेजा है।

उन्होंने बताया कि उनके शक्ति केन्द्र में आठ बूथ हैं जिनमे से उन्होंने पहले ही दिन आज 16 मार्च 2023 गुरुवार को दो बूथों करहरा कला व नथूपुरा का पुनर्गठन कर लिया है। जिसमे दोनो बूथों पर बीस बीस पन्ना प्रमुख व 11 सदस्यीय समिति बनाई गई है। उनका कहना है कि जल्द ही उनके द्वारा शेष 6 बूथों का पुनर्गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के दम पर भाजपा आगामी नगर निकाय चुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव फतेह करने जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read