सांसद के भाई ने हरिहरा बाबा मंदिर धाम पर किया हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन
योगेश मिश्र
कोहड़ौर, प्रतापगढ़। जिले में नगर पंचायत कोहड़ौर अंतर्गत श्री हरिहरा बाबा मंदिर के साथ ही आसपास पर्याप्त रोशनी हेतु हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण बुधवार को सांसद संगमलाल के भाई दिनेश गुप्ता ने किया।
इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष कोहड़ौर विद्यासागर शुक्ल, पूर्व प्रधान कोहड़ौर पवन कुमार, बब्लू यादव, भागी पाण्डेय, विजय यादव, बब्बन तिवारी, विनय विश्वकर्मा, बजरंगी शुक्ला, प्रवीण पाल व रवि वैश्य समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














