पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह नेरिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में परेड की सलामी ली। उसके बाद परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ करायी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही करायी। यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड के पश्चात पुलिस लाइन्स परिसर, बैरक, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, सीपीसी कैंटीन, भोजनालय व भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














