Homeबाराबंकीप्रतिबंधित मछली को कराया गया नष्ट

प्रतिबंधित मछली को कराया गया नष्ट

प्रतिबंधित मछली को कराया गया नष्ट

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कोलकाता से पंजाब ले जाई जा रही 30 कुंतल प्रतिबंधित प्रजाति की मछली थाई मांगुर को अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट पुलिस व मत्स्य विभाग की टीम द्वारा जंगल में नष्ट कराया गया है। प्रतिबंधित मछली की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट ट्रक नंबर यूपी 76 के 9288 को रोककर चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी, मत्स्य निरीक्षक अच्छे लाल निषाद, मत्स्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र एवं वंश राज की टीम ने ट्रक का निरीक्षण किया। ट्रक में प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर पाए जाने पर एनबीएफजीआर लखनऊ के पास मछलियों का नमूना जांच के लिए भिजवाया गया। वैज्ञानिकों की टीम द्वारा पुष्टि की गई कि यह मछली थाई मांगुर है इसके आयात निर्यात और विक्रय पर भारत सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जा चुका है। प्रतिबंधित मछली की पुष्टि होने पर मत्स्य टीम एव चौकी प्रभारी द्वारा जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर उन्हें नष्ट किया गया। मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा टृक चालक विवेक कुमार पुत्र ब्रज मोहन, विश्वनाथ विश्वास, खलासी नितेश व पवन पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read