परामर्श केन्द्र के प्रयास से एक—दूजे के हुये 4 दम्पत्ति

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महिला थाना में परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास के बाद पारिवारिक वा वैचारिक मतभेद भुलाकर 4 दम्पति एक साथ हंसी-खुशी रहने के लिए राजी हुए। महिला परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक तथा वैचारिक मतभेदों से उत्पन्न विवादों सम्बन्धी प्राप्त प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर काउंसलिंग की जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप चार प्रकरण में दम्पति वैचारिक मतभेदों को भुलाकर आपसी सहमति से एक साथ हंसी-खुशी रहने के लिए राजी हुए हैं। महिला थाना प्रभारी द्वारा दम्पतियों को पुरानी बातों को भुलाकर अग्रिम जीवन की नये तरीके से शुरूआत करने की शुभकामनाएं दीं गई। उन्होंने समझाया कि दोनों परस्पर सार्थक बातों को बढ़ावा देते हुए एक—दूसरे का भावनात्मक तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। महिला थाना प्रभारी द्वारा समझौते का परिणाम जानने हेतु दम्पति को 15 दिन बाद पुनः बुलाया गया है जिससे समझौता दम्पति के लिए उपयुक्त एवं प्रभावी बना रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














