पुलिस अधीक्षक ने पिंक बूथ का किया लोकार्पण
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सोमैया नगर, देवा रोड पर नवनिर्मित पिंक बूथ का लोकार्पण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद ब्रिटानिया कम्पनी में काम करने वाली महिलाओं को महिला सम्बन्धित अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों के बारे विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक किया गया।महिला हिंसा से सम्बन्धित सहित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोकमणि त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष मुन्नी देवी, प्रभारी चौकी सोमैया नगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









