आजादी के अमृत महोत्सव पर छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव पर सरस्वती शिशु मन्दिर टूण्डला के शिशुओं द्वारा अखण्ड भारत संकल्प दिवस तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसका शुभारम्भ विधायक प्रेम पाल धनगर, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. संजय वर्मा ने भारत माता के स्वरुप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। भारत माता की आरती करने वाले तथा यात्रा में साथ चलने वाले वृंदावन लाल गुप्ता जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुशील पौनिया विद्यालय के कोषाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी नगर पालिका परिषद टूंडला, थानाध्यक्ष प्रदीप टूंडला, डॉ. कृति गुप्ता अधीक्षिका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टूंडला, उदय प्रताप सिंह भाजपा नेता मनप्रीत सिंह कीर भाजपा नेता, सुनील पाठक नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी टूंडला, रामतीर्थ चक भाजपा नेता, अजय कुमार जैन सदस्य प्रबंध समिति, अमरीश कुलश्रेष्ठ जिला व्यवस्थाप्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टूंडला, कौशलेंद्र सिंह नगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, टूंडला महेश बघेल सभासद वार्ड न.9, सुनील पवार नेत्र चिकित्सक उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा जब भारत माता चौक पर पहुंची तो सभी बच्चों ने भारत माता की आरती का गायन किया। इस अवसर पर मदन गोस्वामी, कुसुम श्रीवास्तव, महेन्द्र झा पान वाले, दिनेश गुप्ता, कुलदीप मोबाइल, मुकेश स्वीट हाउस, रविंद्र झा, ज्ञान सिंह चक, संजय वाष्णेय, तिवारी स्टूडियो, टीटू नीटू कन्फेक्शनरी, सुनील पाठक, राजेश बंसल, महेश चन्दानी, हरीश चन्दानी, बबलू गुप्ता अध्यक्ष ब्रज कामधेनु गौशाला समिति, हेमंत वाष्नेय लाला फोटो, अज्जू क्लॉथ स्टोर, राजकुमार गुप्ता बर्तनवाले, अखिलेश अग्रवाल, जयप्रकाश जूस वाले, एवं गुप्ता जी तेल मिल रोड आदि ने बच्चों को बिस्कुट, पेय पदार्थ, फल आदि भेंट कर स्वागत किया। यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम मोहन श्रीवास्तव, नूतन कुलश्रेष्ठ, मंजू सक्सेना, स्नेह लता शर्मा, विनीता शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, संजना, कुमारी भारती, खुशी सैगर, मधु शर्मा आदि उपस्थिति थे। विद्यालय के कार्यक्रम का संचालन अंबरीश कुलश्रेष्ठ ने किया व कार्यक्रम की संयोजिका कुमारी आकांक्षा दीक्षित रही। यात्रा से पूर्व विद्यालय में शिशुओ एवं समिति के पदाधिकारियों अतिथियों ने मानव श्रृंखला द्वारा अखंड भारत का मानचित्र बनाया जो सभी का मन मोह रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










