दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस आरोपी की जांच पड़ताल में लगी हुई थी कि अचानक मुखबिर की सूचना मिली कि वांछित आरोपी ग्राम कुर्रा के जंगलों में है मुखविर की सूचना पर ग्राम कुर्रा के जंगल से पुलिस मुठभेड के दौरान आरोपी अमन पुत्र दिलीप निवासी दतौजी थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और वही गिर पड़ा जिसे पुलिस टीम द्वारा उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सीओ टूंडला अविनेश कुमार ने बताया कि थाना नगला सिंघि के क्षेत्र के कुर्रा के जगलों में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी की पर में गोली लग गई आरोपी दुष्कर्म के मामले में आरोपित है गोली लगने के बाद पुलिस और एस ओ जी ने आरोपी को दबोच लिया पकड़े गए आरोपी का नाम अमन है आरोपी अमन ने पांच साल की बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया था और घटना को अंजाम देकर भाग रहा था पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पोस्ट को एक्ट के तहत विधिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










