भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। नगर में काले अध्याय को भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता की अगुवाई में भाजपाइयों ने हाथ में तख्तियां लेकर मौन जुलूस निकाला। नगर के दीपा चौराहे से तहसील परिसर तक मौन यात्रा निकाली गईं देश की आज़ादी के 77वें वर्षगांठ पर आयोजित अमृत कलश महोत्सव में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में 14 अगस्त का दिन काले अध्याय के रूप में दर्ज है। 14 को विभाजन त्रासदी में लाखो लोग हिंसा का शिकार हुए, देश के बटवारे में 1 करोड़ 30 लाख लोग बेघर हुए, नफरत और हिंसा ने तब मचा दी थी तबाही जैसे स्लोगन लिखी लोगो के बीच बटवारे का दर्द याद करा रही थी। इस अवसर पर प्रेमपाल सिंह धनगर, शिव सिंह, रुपेश शुक्ला, सुशील पोनिया, रामतीर्थ चक, लोकेंद्र पोनिया, संजय परमार, रिंकू अध्याय, मुकेश धामा, डॉ गौतम, सिंह नौहवार, सुनील पाठक, अजीत चौधरी, भवानी सिंह, प्रदीप पाठक, रिंकू ठाकुर आदि लोग मौजूद रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










