HomeFirozabadडेंगू बुखार से छात्र की हुई मौत, 4 लोग डेंगू से हुये...

डेंगू बुखार से छात्र की हुई मौत, 4 लोग डेंगू से हुये ग्रस्त

डेंगू बुखार से छात्र की हुई मौत, 4 लोग डेंगू से हुये ग्रस्त

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। वायरल बुखार के साथ अब जिले में डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब 4 डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। वहीं टूंडला के गांव नागऊ में डेंगू से कक्षा सात के छात्र की मृत्यु हो गई। मौसम में बदलाव से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर वायरल बुखार से पीड़ित हैं। बुखार सहित अन्य बीमारी की चपेट में आने से सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अलीनगर कैंजरा में 3 लोगों की रिपोर्ट में डेंगू पाजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। जांच कराने पर डेंगू पाजीटिव आया था। स्वास्थ्य विभाग की एलाइजा जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके साथ जसराना के गांव जाजुमई में भी 70 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट भी डेंगू पाजिटिव आई थी। टूंडला के गांव नागऊ निवासी धीरेंद्र शर्मा का बेटा श्लोक गांव उसायनी स्थित राजरानी विद्या मंदिर में कक्षा सात का छात्र था। उसे 3 दिन पूर्व बुखार आया था। स्वजन उसे उपचार को सरकारी अस्पताल ले गये जहां से उसे आगरा रैफर कर दिया गया। सुबह 6 बजे उसकी आगरा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पिता ने बताया कि जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। डिप्टी सीएमओ और नोडल अधिकारी डाक्टर पवन कुमार वर्मा ने डेंगू से छात्र की मृत्यु होने की जानकारी इन्कार किया। स्वास्थ्य विभाग की एलाइजा जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके साथ जसराना के गांव जाजुमई में भी 70 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट भी डेंगू पाजिटिव आई थी। टूंडला के गांव नागऊ निवासी धीरेंद्र शर्मा का बेटा श्लोक गांव उसायनी स्थित राजरानी विद्या मंदिर में कक्षा सात का छात्र था। उसे 3 दिन पूर्व बुखार आया था। स्वजन उसे उपचार को सरकारी अस्पताल ले गये जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read