HomeBiharराजद के प्रदेश महासचिव ने संवेदना यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का...

राजद के प्रदेश महासचिव ने संवेदना यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा

राजद के प्रदेश महासचिव ने संवेदना यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा

सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। आगामी लोक सभा चुनाव में नवादा संसदीय क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भाई विनोद यादव की संवेदना यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में अनवरत रूप से जारी है। रविवार को उनका काफिला काशीचक प्रखण्ड के बिरनामा गाँव पहुंचा, जहाँ एक सड़क दुर्घटना में जान गँवा चुके 11 वर्षीय राजकुमार के परिजनों से मिलकर न केवल आर्थिक सहयोग किया गया, बल्कि दुःख की इस घड़ी में हमेशा साथ रहने का भरोसा दिया गया। उसी प्रकार कौआकोल प्रखण्ड के पश्चमी लालपुर गाँव में 20 वर्षीय शहाबुद्दीन अंसारी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। दुखों का पहाड़ झेल रहे उनके परिजनों से भेंट कर विनोद यादव ने आर्थिक सहयोग देते हुए भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। काफिले में साथ चल रहे राजद के वरिष्ठ नेता प्रिन्स तमन्ना ने कहा कि जिले में विनोद यादव की संवेदना यात्रा के दौरान सैकड़ो पीड़ित परिवारों के आंसू पोछने की कोशिश की गई जिसमे जाति धर्म या वर्ग से ऊपर उठकर केवल मानवीय संवेदना का प्रत्यक्ष दर्शन हो रहा है। आज की संवेदना यात्रा का समापन पकरीबरावां प्रखण्ड के धेवधा छतरवार गाँव में हुआ जहाँ चौरसिया समाज के लोगों ने भव्य भंडारा का आयोजन कर रखा था। भंडारा कार्यक्रम में शामिल होकर विनोद यादव ने तमाम कार्यकर्ताओं के सामाजिक चिंतन की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से आपसी सौहार्द बढ़ता है एवं सांस्कृतिक विरासत एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पैवस्त होती है। क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता उमेश चौरसिया ने विनोद यादव समेत संवेदना यात्रा के सभी यात्रियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसे नवादा के राजनीतिक गलियारे में ऐतिहासिक परिघटना करार दिया। काफिले में पूर्व जिला परिषद सदस्य रामबालक प्रसाद, समाजसेवी राजकुमार चौरसिया, अशोक चौरसिया, रंजीत यादव समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read