केन्द्र व राज्य सरकार ने मत्स्य विभाग को बेहतर बनाया: डा. संजय
केजी वर्मा
मिर्ज़ापुर। निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय निषाद मिर्जापुर के सिटी क्लब में प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व की सरकारों ने मत्स्य विभाग को सबसे कमजोर विभाग बना दिया था प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी की सरकार ने मत्स्य विभाग को नई ऊर्जा दी है उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह जिस समाज से आते हैं उस समाज की सेवा करने के लिए उनको अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आज मछुआ समाज को मत्स्य विभाग की सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है, मछुआ समाज को पूर्व की सरकारों ने अछूत समझा था आज प्रदेश सरकार उनके विकास के लिए नई नई योजनाएं चला रही है जैसे कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना निषादराज वोट योजना और मछुआ कल्याण कोष की स्थापना की जा चुकी है। मछुआ कल्याण कोष के तहत विभिन्न मदों में समाज को आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रदेश सरकार मछुआ विकास के लिए गम्भीर है मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। मत्स्य पालन को सुगम और बेहतर बनाने के लिए जनपद चंदौली के अंदर एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी (अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी) का निर्माण भी करवाया जा रहा है मछली मंडी बनने से सीधा लाभ मंडल बनारस और मिर्जापुर के मत्स्य पालकों को मिलेगा। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव माननीय प्रधानमंत्री जी के चेहरे पर होता है और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर होता है एनडीए को लोकसभा चुनाव में 300 सीटों से ज्यादा जीतकर माननीय प्रधानमंत्री जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। घोसी का उपचुनाव प्रत्याशी के चेहरे पर हुआ और जनता ने प्रत्याशी के चेहरे पर मतदान किया ऐसे में हार की समीक्षा की जाएगी किन कारणों से हार हुई है, समीक्षा के बाद कमियों को सुधारा जाएगा। वर्तमान सरकार द्वारा विकास की अर्थव्यवस्था को ऊपर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है जिससे फिर से हम भारत को दुनिया में विश्व गुरु बना सके।उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा मछुआ समुदाय के विकास संचालित की गई है कई योजनाएं, मत्स्य क्रेडिट कार्ड से रोजगार के अवसर मिलेगा।विकास की अर्थव्यवस्था को ऊपर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है जिससे फिर से हम भारत को दुनिया में विश्व गुरु बना सके। उन्होंने कहा कि भारत को सोने की चिड़िया बनाने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए प्रयास हो रहा है जी- 20 में विश्व में हमारा क्या स्थान है, जी-20 की मेजबानी मिली है यदि विश्व के ऐसे 20 देश जो दुनिया को चलाते हैं टेक्नोलॉजी व विकास देते हैं यदि उसमें भारत भी शामिल हो गया तो भाग्यशाली है और सभी को धन्यवाद देना चाहिए कि भारत सोने की चिड़िया बनने जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










