Homeश्रावस्तीकिसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी न होने पाये: डीएम

किसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी न होने पाये: डीएम

किसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी न होने पाये: डीएम

एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने तहसील जमुनहा अन्तर्गत ग्राम फतुवापुर लक्ष्मन नगर एवं भिठिया चिचड़ी में कृषि हेतु खरीदी गई भूमि जिसमें खेती हो रही है स्टाम्प का मिलान कर सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान दोनो बैनामों में स्टाम्प सही पाया गया। जिलाधिकारी ने स्टाम्प जांच से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी कोई न करने पाये, इसके लिए समय-समय पर आकस्मिक जाँच कर मिलान अवश्य किया जाय। जांच के दौरान यदि स्टाम्प की कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जाय। इस दौरान तहसीलदार जमुनहा मोहम्मद अहमद फरीद खान, राजस्व निरीक्षक, चौकी प्रभारी लक्ष्मण नगर, लेखपाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read